दरोगा की काली करतूत, बेटी को गन पॉइंट पर लेकर महिला से करता था दुष्कर्म, फिर…

img

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित हस्तिनापुर थाने में तैनात दारोगा अरुण कुमार पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला ने दारोगा के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि दरोगा उसके साथ तीन साल से दुष्कर्म कर रहा है। उसने उसका वीडियो भी बनाया है। उसने बताया कि दरोगा उसकी मासूम बेटी को गन प्वाइंट पर ले लेता था या फिर कभी अश्लील वीडियो वायरल करने की तो कभी गोली मारने की धमकी देता था। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी देहात को सौंप दी है।

UTTR PRADESH

जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुरी थाने की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने एसएसपी दफ्तर पर बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी सहेली की स्कूटी चोरी हो गई थी। उस वक्त दोनों सहेलियों ने माधवपुरम पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय उस चौकी के इंचार्ज अरुण कुमार थे। शिकायत दर्ज कराने के दौरान दरोगा ने उसका फोन नंबर ले लिया और बातचीत करनी शुरू दी। इसके बाद जांच के बहाने ही दरोगा 15 अगस्त 2018 को उनके घर पहुंचा और उसने महिला की मासूम बच्ची की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसका वीडियो भी उसने बना लिया। इस समय रोगा अरुण हस्तिनापुर की भद्रकाली पुलिस चौकी पर तैनात है। महिला ने बताया कि छह दिसंबर 2020 को दरोगा ने फोन कर उसको हस्तिनापुर आने को कहा। इस पर महिला ने अपनी सहेली के यहां गंगानगर में होने की बात कह दी। आरोप है कि अरुण ने धमकी देते हुए जबरन इंचौली थाने के मसूरी में बुलाया और गाड़ी से भद्रकाली पुलिस चौकी पर ले गया। वहां दूसरे दरोगा ने अरुण को धमकाया। इसके बाद अरुण महिला को हस्तिनापुर जंगल में ले गया और गाड़ी में दुष्कर्म किया। दरोगा उसके पति को चरस और गांजा बेचने के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता था। महिला ने कहा कि दरोगा के जुल्म से परेशान हो चुकी हूं।

महिला के साथ डांस कर रहा दारोगा

महिला के एसएपी के यहां शिकायती पत्र के बाद दरोगा के डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एसपी देहात ने इस वीडियो की भी जांच शुरू कर दी। मामले की जांच कर रहे एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि दरोगा अरुण कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का एक वीडियो मिला है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा वर्दी में महिला के साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना बताया गया है। वर्दी में दरोगा के साथ एक दूसरा दरोगा भी है, जो सादे कपड़ों है।

Related News