लड़के ने स्टेज पर ही नई नवेली दुल्हन को दिया बड़ा सरप्राइज, Social Media पर वायरल हुआ Cute अंदाज

img

आजकल हर कपल अपनी शादी के हर लम्हे को यादगार बनाने के लिए तरह-तरह की प्लानिंग करता है। वह अपनी जिंदगी के इस सबसे खास लम्हों को तस्वीरों और वीडियो में कैद करके हमेशा अपने पास रखता है। शादी के बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होते रहते हैं। इन वीडियोज में दूल्हा दुल्हन एक-दूसरे के लिए कुछ स्पेशल करते दिखाई देते हैं।

BRIDE

आजकल ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर किसी का दिल खुश हो जायेगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर एक बेहद क्यूट दुल्हन बैठी है। दुल्हन जहां सिल्क साड़ी में सजी धजी हैं।

वहीं गुलाबी शर्ट पहने एक लड़का जो शायद इस लड़की का पति है वो सफेद गुलाब लेकर स्टेज पर आता है और दुल्हन को दे देता है। इसे बाद लड़का-लड़की का हाथ थामता है तो लड़की भी हाथ पकड़ कर उठ जाती है। इसके बाद लड़का उसे लगे लगा लेता है। वीडियो देखने से साफ लग रहा है कि इस बारे में लड़की को कुछ भी पहले से नहीं मालूम था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrs. Ashir♥️ (@_shai_maa)

लड़के को इस तरह करते देख लड़की काफी सरप्राइज और खुश हो जाती है। सोशल मीडिया पर इस कपल का ये क्यूट अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो दोनों के रिसेप्शन पार्टी का बताया जा रहा है। इस वीडियो को नेटिंजस जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।

Related News