लड़के ने गाय के पेट पर लिखा कुछ ऐसा की लड़की हो गई इंप्रेस, एक्सेप्ट कर लिया प्रपोजल

img

नई दिल्ली। प्यार के इजहार करने के लिए लोग कई तरह के निराले तरीके अपनाते हैं। लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए चांद-तारे तक तोड़ लाने का वादा कर बैठते हैं। लेकिन इंग्लैंड के एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से अपने प्यार का इजहार करने के लिए एक मजेदार तरीका। लड़के ने मजेदार तरीके से प्यार का इजहार करते हुए गाय के पेट पर लिखा कि ‘क्या मुझसे शादी करोगी।’ इतना ही नहीं जब उस लड़की ने यह मैसेज देखा इंप्रेस हो गई और उसने इसका जवाब भी दिया।

England

दरअसल, यह घटना इंग्लैंड के समरसेट की है। ‘द मिरर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार यह शख्स एक युवा किसान है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का अनूठा तरीका अपनाया। उसने गाय के पेट पर स्प्रे पेंट का इस्तेमाल करते हुए शादी के लिए अपनी गर्लफ्रेंड को लिखा कि ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी।’ इस वाकये का पता जब उसकी गर्लफ्रेंड को चला तो वह तुरंत उस मैसेज को पढ़ने के लिए गाय के पास पहुँच गयी। रिपोर्ट के मुताबिक, 24 साल के लुई व्हाइट ने अपनी 20 साल की पार्टनर एमिली फ्रांसिस के लिए यह लिखा। एमिली ने जब देखा कि लुईस ने इसे लिखा हुआ है तो उसे बहुत अच्छा लगा।

इसके तुरंत बाद लुईस अपनी गर्लफ्रेंड के सामने घुटनों के बल बैठ गया और एमिली को रिंग पहना दिया। बताया जाता है के लुईस और एमिली की मुलाकात लॉकडाउनके दौरान हुई थी। एमिली कुछ समय से लुईस के फैमिली फार्म में ही साथ रह रहे हैं। एमिली लॉकडाउन से पहले तक एक हेयरड्रेसर के तौर पर काम कर रही थीं।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लुईस ने बताया कि गाय के ऊपर स्प्रे कर प्रपोज का आइडिया एक महीने पहले आया था। हमने ये दोनों गाय लॉकडाउन के शुरुआत में खरीदी थी और हमने इन दोनों की साथ ही देखभाल की है। फिलहाल अब दोनों बहुत खुश हैं और अपनी शादी की तैयारी कर रहे हैं।

Related News