शादी में दूल्हा-दुल्हन कर रहे थे Grand Entry तभी हुआ कुछ ऐसा कि हो गयी बेइज्जती देखें वायरल वीडियो

img

किसी भी लड़की और लड़के के लिए उसकी शादी उसके जीवन का सबसे खास पल होता है। वे इस दिन को यादगार बनाने का हर जतन करते हैं। यही वजह है कि इन दिनों शादियों में अलग-अलग तरीके से दूल्हा-दुल्हन की एंट्रियाँ होने लगी हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन बुलेट से एन्ट्री करते हैं तो कभी हवा में तैरते झूले से।

GRAND ENTRY

कुछ लोग तो इन चीजों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर शेखी भी बघारते हैं लेकिन कई बार उनका इस तरह से स्टाइल मारना महंगा भी पड़ जाता है। अब कुछ ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हा-दुल्हन अपनी शादी में फैंसी झूले पर बैठकर ग्रैंड एंट्री मारते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन मेहमानों के ऊपर हवा में तैरते एक सुंदर झूले में बैठे हैं।

इस दौरान सभी की नजर झूले पर ही होती है। हर कोई दिल थामकर दूल्हा-दुल्हन का इंतजार कर रहा होता है तभी कुछ ऐसा होता है कि दूल्हा-दुल्हन की जमकर किरकिरी हो जाती है। दरअसल, दूल्हा-दुल्हन का ये झूला जैसे ही आगे बढ़ता है, वह बीच में ही टूट जाता है और दूल्हा और दुल्हन धड़ाम से नीचे गिर जाते हैं।

ये नजारा देखा शादी में मौजूद सभी मेहमान चौंक जाते हैं। बस गनीमत ये थी कि ये जोड़ा सीधे जमीन पर गिरने की बजाय वहाँ रखी एक टेबल पर गिरता है जिससे उन्हें चोट कम लगती है। हालांकि उन्हें कितनी चोट लगी है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Related News