इस राज्य में सुशांत सिंह राजपूत के नाम से रखा गया चौक का नाम, मेयर सरिता देवी ने की पीएम से की ये मांग

img

सुशांत सिंह राजपूत फैंस उनके लिए सोशल मीडिया पर लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं। वहीं सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने हाल ही में सीबीआई जांच के पुख्ता सबूत जुटाने के लिए एक वकील भी नियुक्त किया है। वहीँ  दूसरी ओर अलग- अलग तरह से सुशांत को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी हैं।

हाल ही में दिव्यांग एक्टर के होमटाउन पूर्णिया में एक सड़क का नाम सुशांत के नाम पर रखा गया है। इस उद्घाटन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जहां बोर्ड पर लोग सिलान्यास करते दिखाई दे रहे हैं। मेयर सरिता देवी ने कहा कि “सुशांत एक महान कलाकार थे। उनके नाम से सड़क रखना उन्हें श्रद्धांजलि देना है।”

सरिता देवी ने कहा कि “जो सड़क मधुबनी से माता चौकी की ओर जाता है। उसे अब सुशांत सिंह राजपूत के नाम से जाना जाएगा। इतना ही नहीं मशहूर कार कंपनी के गोल चक्कर का नाम भी बदल कर सुशांत सिंह राजपूत चौक रखा गया हैं।” सरिता देवी ने प्रधानमंत्री मोदी को लेटर लिख कर सीबीआई जांच की मांग भी की है।

वहीं सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने निर्णय किया है कि सुशांत के नाम का फाउंडेशन बनाएंगे। जिसमें सिनेमा, साइंस स्पोर्ट्स जैसे टैलेंट को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही दिव्यांग एक्टर से जुड़ी कुछ यादगार चीजों को वहां रखा जाएगा।

Related News