इस प्रदेश के CM पर लगा 2000 करोड़ के घोटाले का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन तो लिए गए हिरासत में
- 19 Views
- Nisha Shukla
- January 15, 2022
- main slide राज्य
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू पर 2000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगने के बाद प्रदर्शन कर रहे 100 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं इस मामले में 25 लोगों पर यूएपीए के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के अंतर्गत 25 लोगों पर केस दर्ज कर उन्हें 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के आदिवासी युवा समूह ऑल न्याशी यूथ एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू पर सरकारी फंड से दो हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय में भी एक याचिका दायर की गई थी लेकिन याचिका खारिज हो गई।
इसके बाद एसोसिएशन की तरफ से 36 घंटे की हड़ताल बुलाई गई, जिसे सरकार ने अवैध घोषित कर दिया और ईटानगर समेत कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गई। इसके बावजूद हड़ताल हुई जिस पर 100 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों के पास से गुलेल व खंजर जैसे हथियार बरामद हुए है। पुलिस की मानें तो हड़ताल व विरोध रैली से राज्य में अव्यवस्था फैलाने व सांप्रदायिक हिंसा की साजिश की जा रही थी।
- महाराष्ट्र: कल 14 मंत्रियों को दिलाई जा सकती है शपथ; एकनाथ शिंदे ने सभी दौरे किए रद्द, मुहर्रम की छुट्टी भी हुई कैंसिल
- Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की अपनी इंट्री लेवल बाइक, देखें क्या है खास
- Astro: जल्द शादी करने और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
- Vidur Niti: इंसान को जीवन भर सफल नहीं होने देती ये 4 गलतियां, आप करने से बचें
- Raksha Bandhan 2022: इस शुभ योग में मनेगा रक्षा बंधन, जानें शुभ महूर्त और बांधने की विधि