घर के मुख्य द्वार से जुड़ा है आपके धन लाभ का कनेक्शन, लगाएं ये 5 वस्तुएं

img

वास्तु शास्त्र की माने तो इनके हिसाब से किसी भी घर का मुख्य भाग उस घर का प्रवेश द्वार होता है यह किसी भी घर का बहुत ही महत्वपूर्ण भाग होता है।वास्तु शास्त्र के अनुसार कोई भी घर का मुख्य दरवाजा घर में सिर्फ भीतर आने का दरवाजा ही नहीं होता है बल्कि इस दरवाजे के माध्यम से घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा भी घर के अंदर आती है।

यह घर का ऐसा जगह होता है, जहां से व्यक्ति बाहरी दुनिया से आकर के घर में प्रवेश करता हैं। यह वही स्थान है, जहां पर से लक्ष्मी और अच्छी किस्मत का प्रवेश घर के अंदर होता है।

सोमवार व्रत का उद्यापन करने की आसान विधि

इसलिए घर के मुख्य द्वार को हमेशा अच्छी तरह से साफ़ सुथरा और सजाकर रखना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र और वैदिक शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी के प्रवेश होने के साथ साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी घर में प्रवेश होता है।इसलिए लोग अपने घर के मुख्य दरवाजे पर शुभ चीजें को लगाते हैं।तो चलिए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि ऐसी कौन सी 5 वस्तु हैं जिनको घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में कभी भी आर्थिक तंगी नही होती है।

1•गणेशजी

घर के मुख्य द्वार पर सदैव भगवान गणेश जी की प्रतिमा या फोटो को लगाएं। यह ध्यान रखे की भगवान गणेश जी की प्रतिमा या फोटो को घर के बाहर की बजाए अन्दर की ओर लगाएं। वास्तु-शास्त्र मानता है भगवान गणेश जी की प्रतिमा या फोटो को घर के बाहर की तरफ लगाने से घर में धन का अभाव होता है और दरिद्रता बढ़ती है। और वही घर में अन्दर की ओर लगाने से बाधाओं का नाश होता है और हर कार्य में सफलता मिलती है।

2•स्वास्तिक

घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ लाल स्वास्तिक बनाना चाहिए। वास्तु-शास्त्र कहता है कि ऐसा करने से घर के वास्तु और दिशा दोष दूर होता हैं।स्वस्तिक हमेशा मुख्य द्वार के ऊपर बीचों बीच नीला रंग का बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर के लोगों को धन लाभ होता रहता है।

3•लक्ष्मी जी के पैर

वास्तु शास्त्र  के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी जी के प्रतीकात्मक पैर अवशय लगाएं। वास्तु शास्‍त्र का मानना है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी के पैर घर के मुख्य दरवाजे पर बनाने से धन-दौलत और समृद्धि घर पर आती है।

भाग्योदय का संकेत देती हैं सपने में दिखाई देने वाली ये 5 चीजें

4•शुभ लाभ

नकारात्मक ऊर्जा से घर को बचाने के लिए घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ शुभ-लाभ लिखना वास्तु-शास्त्र के हिसाब से अच्छा माना जाता है। इसलिए इसे मुख्य दरवाजे पर  शुभ-लाभ अवश्य लिखें।

5•मंगल कलश

वास्तु शास्त्र कहता है कि मुख्य द्वार पर जल से भरा कलश रखने से घर में सुखी सम्पन्नता बनी रहती है। घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। यह हमेशा ध्यान रखें कि मुख्य दरवाजे पर रखने वाले कलश का मुख चौड़ा और खुला होना चाहिए। और इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी और फूलों की कुछ पंखुड़ियां डालें।

6•वन्दनवार

घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का वन्दनवार लगाना चाहिए वैदिक शास्त्र और वास्तु-शास्त्र के मुताबिक आम के पत्तों में सुख समृद्धि को आकर्षित करने की क्षमता होती है।कहा जाता है कि इसके पत्तों की विशेष सुगंध से मन की चिंता भी दूर होती है।इसलिए इसके पत्तों से बना वन्दनवार घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने चाहिए।

Related News