सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतिम दिन बोले स्वामी यतिंद्रानंद, प्रधानमंत्री मोदी जैसे व्यक्ति की देश को ज़रूरत

img
देहरादून, 20 सितम्बर यूपी किरण। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस  सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतिम दिन उनके व्यक्तित्व पर रविवार को गढ़वाल व कुमाऊं संभाग की दो वर्चुअल रैलियों का आयोजन किया गया । गढ़वाल संभाग की रैली में  मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद ने कहा कि देश को इस वक्त प्रधानमंत्री मोदी जैसे दृढ़ संकल्प वाले व्यक्तित्व की जरूरत है, जो दैवीय शक्ति के रूप में  प्रकृति ने हमारे देश को दिया है।
           
उन्होंने कहा कि आज नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया में देश का सम्मान ही नहीं बढ़ाया बल्कि भारत का प्रभुत्व भी स्थापित किया है, जो देश वासियों के लिए गौरव की बात है। जब से मोदी के हाथ में देश ने बागडोर आई है, तब से आज तक भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। मोदी ने भारत के सांस्कृतिक दर्शन देश को ही नहीं वरन विश्व को भी कराये हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी पिछली सरकारों की गलतियाें को  सुधार रहे हैं। आज चीन कह रहा है भारतीय सेना हमारे क्षेत्र में घुस रही है और गोलियां चला रही है, यह परिवर्तन मन को बहुत अच्छा लगता है। हम जब छोटे-छोटे थे तो कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटना चाहिए। एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो संविधान नहीं चलेंगे। आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने उस संकल्प को पूर्ण किया। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जिस प्रकार से देश की संसद में 370 के लिए बिल प्रस्तुत किया, वह भारतीय संसद के इतिहास में सबसे अच्छी और सार्थक चर्चा रही।
Related News