देश ने किया गांधी को नमन लेकिन ट्वीटर पर ट्रेंड हुआ ‘गोडसे जिंदाबाद’, वरुण गांधी बोले…

img

आज जहां एक तरफ पूरा देश महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है और उन्हें नमन कर रहा है। देश भर में हर जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग सोशल मीडिया पर ‘गोडसे जिंदाबाद’ ट्रेंड करा रहे हैं। ट्विटर पर ‘ नाथूराम गोडसे जिंदाबाद’ ट्रेंड होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता वरुण गांधी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा ऐसे ही लोग देश को शर्मसार कर रहे हैं। शनिवार को भाजपा नेता वरुण गांधी ने राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की 152वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

varun gandhi

इस मौके पर वरुण गांधी ने ट्वीट किया, ‘भारत हमेशा एक आध्यात्मिक महाशक्ति रहा है, लेकिन यह महात्मा हैं जिन्होंने हमारे देश के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के जरिये व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार प्रदान किया, जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। वरुण गांधी ने कहा गोडसे जिंदाबाद ट्वीट करने वाले गैर-जिम्मेदाराना काम कर रहे हैं और देश शर्मसार कर रहे हैं।

दरअसल आज गांधी जयंती के दिन ट्विटर पर ‘नाथूराम गोडसे जिंदाबाद’ हैशटैग के साथ कई ट्वीट किए जा रहे हैं जो अब ट्रेंड कर रहे हैं। वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में इस हैशटैग का इस्तेमाल नहीं किया। वरुण गांधी की पोस्ट पर 7 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी रीट्वीट भी किए जा चुके हैं। बता दें कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी।

Related News