क्लीनिक में ही देह व्यापार करवा रही थी डॉक्टरनी!

img

नई दिल्ली॥ मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर रैकेट का भंडाफोड़ किया और 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि गायत्री सिंह नाम की डॉक्टर अपनी क्लिनिक में ये धंधा करती थी। एक खुफिया सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्लिनिक पर रेड की और 10 लोगों को अरेस्ट कर लिया।

खबर के मुताबिक, आरोपी गायत्री सिंह रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर नहीं है। उसके पास बैचलर ऑफ युनानी मेडिसिन ऐंड सर्जरी की डिग्री है। वह सिर्फ सेक्स रैकेट ही नहीं चलाती बल्कि कथित तौर पर सेक्स वर्कर भी है। उन्होंने बताया कि शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में दो साल से यह रैकेट चल रहा था लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। DSP ने कहा कि क्लिनिक प्रतिदिन दोपहर को खुलता है और रात तक चलता रहता है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीजीपी वीके सिंह को हाल ही में एक खुफिया सूचना मिली थी कि क्लिनिक में सेक्स रैकेट चलता है। इसके बाद शिकायत को क्राइम ब्रांच को फॉरवर्ड कर दिया गया। इसके बाद से क्लिनिक की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाने लगी। संदेह होने के बाद एक महिला कॉन्स्टेबल को क्लिनिक में आरोपों की सच्चाई जानने के लिए भेजा गया। कॉन्स्टेबल ने काम की आवश्यकता बताकर आरोपी महिला गायत्री से संपर्क किया। गायत्री कॉन्स्टेबल को काम देने के लिए तैयार हो गई।

पढ़िएःप्रेमी के प्यार में पागल थी लड़की, शादी की भनक लगते ही ले आई सरसों का तेल और फिर॰॰॰

पुलिसकर्मियों ने इसके बाद पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया। पुलिस की टीम ने इसके बाद क्लिनिक में छापा मारकर 10 लोगों को अरेस्ट कर लिया। इनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। मुख्य आरोपी गायत्री अशोका गार्डेन की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति भी डॉक्टर थे और उन्होंने ही साल 1996 में ये क्लिनिक किराए पर लिया था। उनकी साल 2000 में मौत हो गई और उसके बाद से वह क्लिनिक चला रही है। सिंह ने यह भी कबूल किया कि वह बीते 2 वर्ष से यह रैकेट चला रही है।

Related News