मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा बर्फबारी का असर, तेजी से गिरा पारा, ठिठुरन बढ़ी

img

नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ों पर कई दिनों से हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछ्ले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। दिल्ली में आज सुबह 4 बजे के आसपास न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं बीते दिन अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया था।

snowfall

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इस वजह से एक तरफ जहां पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है वहीं मैदानी इलाकों में भी अब इसका असर पड़ने लगा है। हिमाचल प्रदेश की तरफ से आने वाली शीतलहर के चलते वातावरण में ठंड व गलन बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह से ही पश्चिमी हवाएं चल रही हैं जिनकी रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा है।

दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिला। कोहरे की वजह से लोगों को गाड़ी चलाने में भी परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौमस विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है।

Related News