लड़की जितनी मोटी होती है, पति के लिए उतना ही प्यार, कुछ ऐसा है यहां का रिवाज

img

नई दिल्ली: आजकल लोग शादी के लिए अच्छी और खूबसूरत लड़की की तलाश में रहते हैं. और लड़कियां एक्सरसाइज से लेकर शादी के लिए दुबले-पतले होने तक क्या नहीं करती हैं। लेकिन, दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में लोग पतली लड़कियों की बजाय मोटी लड़कियों से शादी करना पसंद करते हैं।

शादी के लिए मोटी लड़कियों का चुनाव होने के कारण यहां उन्हें कम उम्र से ही मोटा खाना खिलाया जाता है। दरअसल, लेबोह यहां की परंपरा है। इस परंपरा की मान्यता है कि अगर लड़की मोटी है तो उसकी जल्द ही शादी हो जाएगी और उसे एक अच्छा और योग्य वर मिलेगा। इसलिए यहां लड़कियों को मोटा करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाए जाते हैं।

बच्चियों को भूख न होने पर भी जबरदस्ती खाना खिलाया जाता है. लोगों का तो यहां तक मानना है कि लड़की जितनी मोटी होगी, उसके और उसके पति के बीच उतना ही प्यार होगा। यही वजह है कि यहां दुबली-पतली लड़कियां नजर नहीं आएंगी।

Related News