नहीं होगा केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का अंतिम संस्कार, जानें वजह..

img

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की माता का कार्डियक अरेस्ट से का निधन हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां का अंतिम संस्कार नहीं होगा, बल्कि उनकी इच्छानुसार आज दोपहर 3 बजे डॉ साहब अपनी मां का पार्थिव शरीर मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को सौंपेंगे। निधन के बाद मां की इच्छानुसार एम्स में नेत्रदान भी किया।


उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पूजनीय माता जी की इच्छानुसार, उनके निधन के तुरंत बाद, उनका नेत्रदान AIIMS, दिल्ली में संपन्न हुआ। आज दोपहर तीन बजे, मैं उनके पार्थिव देह को मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंपूंगा। उनका देहदान हम सभी को सदैव समाज के लिए जीने की प्रेरणा देता रहेगा।’
आपको बता दें कि केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की माता का आज निधन हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। डॉ हर्षवर्धन ने बेहद भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, ‘यह बताने के लिए मेरा दिल टूट गया कि पृथ्वी पर मेरा सबसे प्रिय व्यक्ति, मेरी 89 वर्षीय मां स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हो गई हैं। उन्होंने ने आगे लिखा, ‘आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा। एक विशाल व्यक्तित्व, मेरी मार्गदर्शक और दार्शनिक ने मेरे जीवन में एक शून्य छोड़ दिया है जिसे कोई नहीं भर सकता। उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले।’ उनकी मां के निधन पर कई नेताओं से शोक व्यक्त किया है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की।

Related News