सहारनपुर। हमारे देश-समाज में कभी-कभी ऐसे अजीबोगरीब मामले सामने आते हैं कि आश्चर्य होता है। ऐसा ही एक अति आश्चर्यजनक और दिलचस्प मामला सहारनपुर का है। यह मामला लगता तो पूरी तरह से फिल्मी यही, लेकिन है असली। एक महिला ने दो-दो शादियां की और ही दोनों की पतियों के साथ बारी-बारी से रहती थी। इसी बीच इस महिला कि एक लड़के से दोस्ती हो गई और दोनों साथ-साथ रहने लगे। इस नए लड़के को वह ब्वाय फ्रेंड कहती थी। हालांकि इस कहानी का अंजाम बेहद बुरा हुआ।
उल्लेखनीय है की पिछले दिनों सहारनपुर के थाना मंडी कोतवाली में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। हत्या की जांच पड़ताल के बाद जो सच्चाई सामने आई, उसे जानकार पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मंडी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय पूजा कश्यप नामक महिला की उसके ब्वायफ्रेंड रवि ने हत्या कर दी थी पुलिस ने रवि को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। रवि से पूछताछ में पता चला कि मृतका के पहले से दो पति हैं।
कुछ ही दिनों पहले वह अपने नए प्रेमी रवि के पास वापस आई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ रवि ने पूछताछ में बताया कि दोनों ने पहले शराब पी और फिर पुरानी बातों को लेकर उदोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर रवि ने ब्लेड से पूजा के गर्दन और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद जो होना था वही हुआ। रवि अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में जेल में बंद है।