सज-धज कर दुल्हन लेने निकला दूल्हा, रास्ते में हुआ ये कांड, बिना दुल्हन लिए ही लौटा

img
अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दबंगों ने घर से सज-धज कर दुल्हन लेने के लिए निकले दूल्हे को होने वाली ससुराल से महज चन्द मीटर पहले ही धमकाकर वापस लौटने के लिए विवश कर दिया।​ जिससे शादी की तैयारियों पर  पानी फिर गया।
The groom
शाहगंज से भीटी थाना क्षेत्र के समंथा चैराहे पर रहने वाले राम दयाल गुप्ता की पुत्री की शादी की बारात पहुंचने ही वाली थी कि अचानक ऐसा कुछ हो गया जिसकी कल्पना न तो वर पक्ष ने की थी और न ही कन्या पक्ष ने। जानकारी के अनुसार दो मोटर साइकिल पर सवार चार दबंगों ने दूल्हे की गाड़ी को पहले महरूआ के निकट से ही वापस करने का प्रयास किया लेकिन वहां उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। बारात के साथ दूल्हे की गाड़ी जब समंथा चौराहे से महज दो-ढाई सौ मीटर पहले पंहुची थी, उसे एक बार फिर दबंगों ने रोक लिया तथा दूल्हे को धमकी देते हुए वापस लौट जाने को कहा। बताया जाता है कि दबंगों ने वहां फायरिंग भी की। दबंगों में एक उसी चौराहे पर रहने वाला एक युवक भी शामिल बताया जाता है।
दबंगों के आक्रामक रूख को देखते हुए दूल्हा बारात के साथ वापस लौटने को मजबूर हो गया। बारात वापस जाते ही कन्या पक्ष की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गयीं। सूचना पर पंहुची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले रखा है। पीड़ित परिजनों ने अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी है। फिलहाल हिरासत में लिये गये आरोपियों को बचाने के लिए कई सफेदपोश लगे हुए हैं। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है।
इस सम्बन्ध में जब थानाध्यक्ष भीटी से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल बन्द रहा जबकि सीओ भीटी ने फोन ही नहीं रिसीव किया।
Related News