वर्तमान समय में शादी के मौके पर दूल्हा -दुल्हन की एंट्री मुख्य आकर्षण का केंद्र होती है। वहीं सबसे एक्साइटमेंट कपल ही होते हैं। दोनों को एक दूसरे को देखने की जबरदस्त उत्सुकता होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन को देखने के बाद दूल्हा इतना खुश हो जाता है कि वह नाचने लगता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा जयमाला के लिए स्टेज पर खड़ा है तभी दुल्हन आती है और उसे मिठाई खिलाती है और उसकी आरती उतरती है। दूल्हा अपनी दुल्हन को देखकर मन ही मन खुश होता है और फिर धीरे-धीरे झूमने लगता है। बैकग्राउंड में बॉलीवुड का पॉपुलर सॉन्ग ‘तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा…’ बज रहा होता है।
दूल्हा इस गाने को सुनकर बेहद खुश होने लग जाता है। इसके बाद जैसे ही इस गाने की अगली लाइन बजने लगती है दूल्हा उसे गाते हुए डांस करने लगता है। दूल्हा बॉलीवुड सॉन्ग की अगली लाइन ‘वरना कुवांरा मर जाऊंगा…’ गाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो लो खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर नॉटी वर्ल्ड नाम के अकाउंट पर पोस्ट किया गया है।