स्टेज पर ही उछल कूद करने लगा दूल्हा, देखें दुल्हन और परिवार का रिएक्शन

img

सोशल मीडिया पर आए दिन हम शादी के वीडियो देखते रहते हैं। इंटरनेट पर दूल्हा-दुल्हन के वीडियो एक ट्रेंड बन गया है। हर कोई शादी समारोह के दौरान होने वाली मस्ती को कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। लोग उस मस्ती को देखना भी खूब पसंद कर रहे हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला के दौरान दूल्हा दुल्हन के साथ खूब मस्ती ककर रहा है। दरअसल जैसे ही दुल्हन दूल्हे के गले में माला पहनाने के लिए आगे आती है वैसे ही दूल्हा ऊपर कूद जाता है और उसे वरमाला नहीं डालने देता।

INDIAN MARRIGE

दूल्हे के उछलने के बाद दुल्हन कुर्सी पर चढ़कर माला डालने की कोशिश करती है लेकिन इसके बाद दूल्हा भी कुर्सी पर चढ़ जाता है। दोनों की यह मस्ती देखकर सभी लोग बेहद खुश होते हैं। दोनों के ऊपर फूल बरसते हुए दिखाई दे रहे हैं और यह मूमेंट बड़ा ही प्यारा लग रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। लोग इस जोड़े को देखकर खूब खुश हो रहे हैं और इस वीडियो को खूब शेयर भी कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आज-कल सोशल मीडिया पर शादी के ऐसे ढेरों वीडियो खूब शेयर हो रहे हैं।

Related News