
आज कल लोग अपने फेस पर निखार लाने के लिए महीने में हजारों रुपए खर्च करते हैं। ऐसे में आज हम आपको उस चीज के बारे में बताएंगे जिससे आपके पैसे भी बचेंगे और आपका फेस खूबसूरत होता चला जाएगा। तो आईये जानते हैं।
हम जिस पदार्थ के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम फिटकरी है। ये किसी भी त्वचा के लिए प्राकृतिक टोनर के रूप में काम करती है। इसके रोजाना इस्तेमाल से कम दिनों में ही आपका चेहरा चमक उठेगा।
यदि आप ज्यादा देर तक धूप में रहते हैं तो आपका चेहरा काला पड़ जाता है तो टेंशन लेने की जरुरत नहीं है। फिटकरी महंगे सौंदर्य प्रसाधनों का एक प्राकृतिक विकल्प हो सकती है।
ये चेहरे से मृत त्वचा को हटाने में मदद करती है। फिटकरी से चेहरे के कील-मुंहासे और फोड़े-फुंसियां छू मंतर हो जाएंगी।
आपको बता दें कि चेहरे को साफ करने के लिए फिटकरी के चूर्ण को एक कटोरी में लें और फिर इसमे जैतून ऑयल को मिला लें। अब इस मिश्रण से चेहरे की अच्छी तरह से मसाज करें। ऐसा करने पर पिंपल्स के दाग से छुटकारा मिलेगा। रंगत निखारने के लिए फिटकरी के चूरे को मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर के साथ मिला कर लगाएं।
(नोट - उपरोक्त लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। हमारी संस्था इसका समर्थन नहीं करती है।)