हॉलीवुड के इस एक्टर ने की ऐश्वर्या-आराध्या के जल्द स्वस्थ होने की कामना, जानिए किस मूवी में साथ किया था काम

img

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन न केवल बॉलीवुड, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई है। यही वजह है कि पूरी दुनिया  अभिनेत्री के कोरोना से जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रही है। वहीं अब हॉलीवुड अभिनेता स्टीव मार्टिन ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या के लिए प्रार्थना की है।

ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘द पिंक पैंथर 2’ के को-स्टार स्टीव मार्टिन ने कहा कि ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। ऐश्वर्या और आराध्या घर पर सेल्फ आइसोलेशन में थी। चार दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर दोनों को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्टीव मार्टिन ने ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। स्टीव मार्टिन ने ट्वीट किया-‘मैं ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं। वह पिंक पैंथर में इतनी खूबसूरत और मनोहर अभिनय वाली साथी थी।’

अभी चारों मुंबई के नानावती अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन अस्पताल से नियमित रूप से ट्विटर पर अपने फैंस को अपडेट देते हैं। बिग बी ने सोशल मीडिया पर फैंस की प्रार्थनाओं के लिए आभार जताया हैं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की तबीयत भी सामान्य बताई जा रही है।

Related News