पति कर रहा था दूसरी शादी तभी पहुंच गई पत्नी, चप्पलों से पीटा, सच पता चला तो दुल्हन पक्ष ने भी धुना

img

देहरादून। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में एक चौंकाने वाली घटना घटी है। यहां के गदरपुर में एक शादी के दौरान जबरदस्त हंगामा हो गया। बताया जाता है कि जब दूल्हा शादी कर रहा था तभी उसकी पत्नी होने का दावा करते हुए एक महिला पुलिस के साथ वहां पहुंच गई और फिर सबके सामने दूल्हे की चप्पलों से धुनाई कर दी।

Groom Beaten

हंगामा होता देखकर पुलिस ने महिला को शांत कराया और दूल्हे को अपने साथ थाने ले गई। अब दूल्हे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक गदरपुर की कंबोज धर्मशाला में एक शादी समारोह चल रहा था तभी अचानक एक महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। इस महिला में दावा किया कि दूल्हा बना शख्स उसका पति है। उन दोनों की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है।

महिला का आरोप है कि उसका पति दहेज की मांग करता है जिसकी वजह से उन दोनों के बीच तनाव चल रहा है। उसे किसी से पता चला कि उसका पति गदरपुर में दूसरी शादी कर रहा है। वहीं महिला के भाई का कहना है कि इस शख्स ने पहले उसकी बहन को धोखा दिया गया है और अब दूसरी शादी कर रहा है।

इस दौरान पहले महिला और उसके साथ आए अन्य लोगों ने भी दूल्हे की जमकर पिटाई की। इधर जब दुल्हन के पक्ष के लोगों को दूल्हे की पहली शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने भी दूल्हे को लात घूसों से धुना। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शादी को रोक दिया और दूल्हे को लेकर पुलिस स्टेशन आ गयी है।

Related News