शिकार करने आये तेंदुए को पूर्व सैनिक से ऐसे किया पिंजरे में बंद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

img

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की ग्राम पंचायत पलोहटा के नेहरा गांव में मुर्गियों का शिकार करने वाले एक तेंदुए को सोमवार को तड़के पकड़ लिया गया। तेंदुआ बीते कई दिनों से घात लगाकर मुर्गियों का शिकार कर रहा था। मुर्गियों की हर दिन कम होती संख्या से मुर्गी पालक सूबेदार (सेवानिवृत) बेसर राम भी परेशान थे।

leopard

इसके बाद सोमवार को तड़के तेंदुआ एक बार फिर शिकार करने के लिए मुर्गियों के पिंजरे में घुसा। इस दौरान बेसर राम मौके पर पहुंचा और तेंदुए ने एकाएक उन हमला कर दिया लेकिन पूर्व सैनिक ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत पिंजरे का दरवाजा बंद कर दिया और तेंदुए को कैद कर लिया।

बेसर राम ने बताया बीते कुछ दिनों में तेंदुआ उसकी लगभग 70 मुर्गियों को डकार गया है। बेसर राम ने तेंदुआ को कैद करने के बाद वन विभाग व पुलिस फोन किया।  वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज गन से तेंदुए को बेहोश करके पिंजरे में डाल पालमपुर के गोपालपुर स्थित जू में भेज दिया है। वन मंडल अधिकारी सुकेत सुभाष पराशर ने इसकी पुष्टि की है।

Related News