काम निकलवाने में माहिर होते हैं इन राशियों के जातक, नेतृत्व क्षमता भी होती है गजब की

img

हर किसी को अपने भविष्य के बारे में जानने की चाहत होती है।  कई बार लोग भविष्य जानने के लिए ज्योतिषियों का भी सहारा लेते हैं।  ज्योतिष शास्त्र में मनुष्य की 12 राशियों, 9 ग्रहों की चाल और 27 नक्षत्रों की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है। 12 राशियों के जातकों का अपना-अपना स्वभाव होता है। जातक के ग्रह की जो राशि होती हैउस पर उसी राशि से संबंधित ग्रह का असर दिखाई देता है।  ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक कुछ विशेष राशियों के जातक बेहद चालाक होते हैं । ये अपने विवेक और बौद्धिक कौशल से अपना हर काम आसानी से करवा लेते हैं। ये अपने बुद्धि विवेक से जीवन में काफी ऊंचाइयों को छूते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुद्ध ग्रह को तर्कशक्ति और बुद्धि-विवेक का कारक माना जाता है। ऐसे में जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होता है वे जातक स्वभाविक रूप से बुद्धिमान और बोलने की कला में बेहद निपुण होते हैं। तो आइए आज हम जानते हैं उन राशियों के जातकों के बारे में जो बेहद चालाक और तेज तर्रार किस्म के होते हैं।

rashifal

मेष राशि

मेष राशि मंगल ग्रह की राशि है। इस राशि के लोग गुस्से वाले होने के साथ-साथ काफी तेज बुद्धि वाले भी होते हैं। मेष राशि के जातक अपने नियम कायदों के हिसाब से चलते हैं और उसी तरह से दुनिया को अपने पीछे चलाने की ख्वाहिश रखते हैं। मेष राशि के लोग अपने बुद्धि-विवेक के बल पर दूसरों को प्रभावित करने में सफल होते हैं। इनकी बातों में लोग आंख बंद करके विश्वास कर लेते हैं। इनमें आत्म-विश्वास और संयम कूट-कूट कर भरा होता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग तेज और शातिर दिमाग वाले होते हैं। इनके बोलने अंदाज में इतना आकर्षण और भरोसा होता है कि सामने वाला इनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता है। इस राशि के जातक सामने वाले को अपनी बातों में फंसाना भी अच्छी तरह से जानते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक बातूनी होने के साथ ही बेहद बुद्धिमान होते हैं। कन्या राशि के लोग बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं। इनमें गजब की तार्किक क्षमता होती है। ये अपनी बातों और बौद्धिक कौशल से अपना काम प्यार से निकलवा लेते हैं। ये लोग हर मुश्किल और हर परेशानी को बड़ी समझदारी हैंडल करते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग काफी निडर स्वभाव के होते हैं। इनके अंदर नेतृत्व क्षमता जबरदस्त होती है । इस राशि के जातक तेज दिमाग के होने की वजह से आसानी से अपने काम को निकलवा लेते हैं। यही वजह है कि वृश्चिक राशि के जातक हर कदम पर सफलता प्राप्त करते हैं।

 

Related News