बेहद चालाक और मनमौजी होते हैं इन राशियों के जातक, देखें क्या आपकी भी राशि है इसमें

img

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में मनुष्य की आदत, स्वभाव, व्यक्तित्व का अंदाजा उसकी राशि से लगाया जाता है। हर राशि के जातक का स्वभाव अलग होता है, हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है और व्यक्ति पर उस ग्रह का पूरा असर दिखता है। कुछ राशि के जातक ऐसे होते हैं जो अपने स्वभाव के चलते अपने काम निकलवाने में माहिर होते हैं इसके लिए वह कई बार झूठ का सहारा भी लेते हैं। वहीँ कुछ राशि के लोग मनमौजी व चालाक होते हैं। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे जो स्वभाव से मनमौजी और चालक किस्म के होते हैं।

rashifal

वृश्चिक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि के जातक बुद्धिमान और चालक किस्म के होते हैं। ज्योतिष बताते है कि अगर इन्हें किसी चीज में अपना लाभ दिख रहा होता है, तो ये झूठ बोलने से भी नहीं कतराते हैं। ये आसानी से मनगढ़त कहानी बना लेते हैं और अपना काम निकाल लेते हैं। कहा जाता है कि इस राशि के लोग नौकरी से ज्यादा व्यापार में सफल होते हैं।

कर्क

कर्क राशि के जातक काफी तेज होते हैं। कहा जाता है कि इस राशि के लोग अपने झूठ से कोई भी परिस्थिति अपने पक्ष में कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि के लोगों को झूठ बोलने में माहिर होते हैं। खास बात है कि इनका झूठ कोई आसानी से कोई नहीं पकड़ सकता है। हालांकि ये लोग ऐसे झूठ बोलते हैं जिससे किसी का नुकसान नहीं होता है।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों के मन में कब क्या चल रहा है इसका अंदाजा कोई भी नहीं लगा सकता। ये मनमौजी किस्म के होते हैं। ये किसी भी चीज को लेकर आसानी से झूठ बोल लेते है। इनके झूठ को कोई पकड़ नहीं पाता है।

मीन

मीन राशि के लोग स्वार्थी किस्म के माने जाते हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक ये लोग हर मामले में सबसे पहले खुद के बारे में सोचते हैं। ये दूसरों को झूठकर बोलकर अपनी बातों में फंसाने की कोशिश करते हैं। इस राशि के जातक दूसरों से अपनी बात मनवाने में माहिर होते हैं।

Related News