TIK-TOK पर ‘रिवॉल्‍वर राजा’ तभी चल गई गोली और फिर॰॰॰!

img

नई दिल्ली॥ TIK-TOK पर हथियारों के साथ विडियो बनाने की लत ने कईयों को ऊपर पहुंचा दिया है। बावजूद इसके नवयुवक चेतने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला यूपी के बरेली जनपद का है। यहां रिवॉल्वर के साथ TIK-TOK विडियो बनाने के चक्कर में 18 वर्षीय शख्स की जान चली गई। लड़की ने मां से जिद करके अलमारी में रखी बंदूक मांगी थी।

इसके बाद TIK-TOK बनाने के दौरान बन्दूक से गोली चल गई, जिससे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। नवाबगंज क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया भीकमपुर के रहने वाले सिपाही वीरेंद्र कुमार के 18 वर्षीय बेटे केशव ने मां सावित्री से TIK-TOK विडियो बनाने के लिए रिवॉल्वर मांगी।

TIK-TOK बनाने पर मां ने जब इन्कार किया तो उसने जिद पकड़ ली। मजबूरन मां ने अलमारी में रखी बंदूक उसे दे दी। अफसर ने बताया कि इसके बाद केशव की मां कमरे से बाहर जाकर कुछ कार्य निपटाने लगीं। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई तो मां और अन्य परिजन कमरे की ओर दौड़े। भीतर केशव खून से लथपथ पड़ा था। उसकी कनपटी में गोली लगी थी। फौरन परिजन उसे हॉस्पिटल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पढ़िए-आतंकियों के साथ DSP ने रची थी बड़ी साजिश, भारत के इस राज्य को दहलाने का बनाया था प्लान

Related News