कोरोना के नए वैरिएंट्स से भयग्रस्त सऊदी सरकार, अपने नागरिकों पर लगाया ये प्रतिबंध

img

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क। कोरोना वायरस और उसके नए वैरिएंट्स से दुनिया के सभी देश भयग्रस्त हैं। अधिकांश ताकतवर देश अपने नागरिकों पर दूसरे देशों में जाने पर प्रतिबंध लगाए हुए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक़ सऊदी अरब सरकार ने भी अब भारत, पाकिस्तान, और यूएएई समेत कई देशों की यात्रा प्रतिबंधित कर दी है। किसी सऊदी नागरिक द्वारा इसका उल्लंघन करने पर उसपर तीन साल का यात्रा प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

वैश्विक समाचार एजेंसियों के मुताबिक़ सऊदी सरकार ने ये कदम कोरोना वायरस और उसके नए वैरिएंट्स से बचने के लिए एहतियात के तौर पर उठाया है। सऊदी सरकार के आंतरिक मामलों के एक मंत्री की ओर से कहा गया है कि गत मई महीने में कुछ लोगों को प्रशासन की अनुमति के बिना यात्रा करने की इजाज़त दी गयी थी, जिन्होंने कोविद प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है।

मंत्री के मुताबिक़ यदि कोई सऊदी नागरिक प्रतिबंधित देशों की यात्रा का दोषी पाया जाएगा तो उस पर कानून के मुताबिक़ कार्रवाई होगी और उस पर जुर्माना लगाया। इसके साथ ही अगले तीन सालों तक यात्रा प्रतिबंधित कर दी जायेगी। बताते चलें कि सऊदी अरब दुनिया में सख्त कानूनों के लिए जाना जाता है।

जानकारी के मुताबिक़ सऊदी सरकार ने इस श्रेणी में भारत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात के अलावा दक्षिण अफ़्रीका, अर्जेंटीना, ब्राज़ील, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, लेबनान और वियतनाम को भी शामिल किया है। सऊदी सरकार ने ये सख्त प्रतिबन्ध कोरोना के नए स्ट्रेन्स से होने नागरिकों को संक्रमित होने से बचाने के लिए लगाया है।

Related News