बीमार देवर ने इलाज के बहाने भाभी को दोषी बनाकर जमीन पर लिटाया और फिर…!

img

उत्तर प्रदेश ।। यूपी के फिरोजाबाद जिले के नारखी क्षेत्र में भगत ने तंत्र मंत्र को लेकर एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। महिला के देवर की तबी़यत खराब थी। उसको दिखाने को सास ने भगत बुलाया था। भगत ने देवर की बीमारी को महिला को दोषी बनाकर जमीन पर लिटा कर पीटा। उसके हाथ पर गरम चिमटा चिपका़या। महिला ने मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कराया है। पति ने थाने में केस दर्ज कराया है।

नगला राम कुंवर निवासी राजकुमारी पत्नी हरवि़लास के देवर की काफी समय से तबीयत खराब चल रही थी। किसी ने उस पर ऊपरी चक्कर बता दिया। महिला की सास ने तीन दिन पहले एक भगत को झाड़-फूंक के लिए बुलाया। भगत ने महिला के देव़र को देखा। उसकी झाड़-फूंक की।

पढ़िए-पति के उड़ गए होश जब दोस्त के आगोश में मिली बीवी, ऊपर से बेवफा ने सुना दी गजब कहानी

वह काफी देर तक झाड़-फूंक करता रहा। अचानक वह देवर को लेकर महिला के घर पर पहुंच गया। उसके साथ महिला के ससुरालीजन भी गए। वहां जाकर भगत ने कहा कि देवर की हा़लत को यह महिला जिम्मेदा़र है। महिला की मानें तो भगत ने उसे जमीन पर गिराकर पीटा। उसके पास जहरीला धुंआ कराया। गर्म चिमटा लगाया। उसकी चीख़-पुकार सुन मोहल्ले के लोगों ने आकर बचाया।

मामला 6 दिन पहले की है। महिला ने रविवार को तहरीर दी। पुलिस ने उसकी जांच कराई। राजकुमारी का आरोप है कि भगत व परिवार के लोगों ने उससे मारपीट की। झाड़-फूंक के दौरान सिर जहरीले धुएं के ऊपर कर दिया। उसके हाथ पर गरम चिमटा भी लगाया। प्रताड़ना के कारण वह 3 दिन तक अचेत रही। अब वह कुछ होश में आई़ है।

Related News