अपनी प‎त्नी को लेने ससुराल गए दामाद को जिंदा जलाया!

img

उत्तर प्रदेश ।। यूपी के मेरठ महानगर के लिसाड़ी गेट थाना इलाके में दामाद को जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है ‎कि ससुराल वालों ने दमाद को घर बुलाया और उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। ‎जिससे दमाद की मौत हो गई।

मृतक इंडैन गैस एजेंसी में ड्राइवर था। बताया जा रहा है ‎कि मेरठ के इंचौली थाने के गांव मीठेपुर के रहने वाले इंतजार की शादी 3 साल पहले फरहीन से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। इस पर मृतक के पिता रुखसईद ने कहा ‎कि फरहीन के परिजन इंतजार के घर पहुंचे। ले‎किन उस समय वह घर पर नहीं था। ले‎किन, वे लोग फरहीन को अपने साथ मायके ले आए और इंतजार को ससुराल आने की बात कह गए।

पढि़ए-रुपयों पर हुए विवाद पर मकान मालिक ने किया किराएदार की बेटी से रेप!

इसके बाद जब इंतजार नौकरी से घर पहुंचा। तो पत्नी को ले जाने की जानकरी होने के बाद वह ससुराल चला गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में कुछ विवाद भी था। ले‎किन, वह अपनी पत्नी को ससुराल से अपने साथ ही ले जाना चाहता था लेकिन ससुराल वालों ने उसे भेजने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई।

मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि विवाद के बाद आग से घिरा इंतजार घर के बाहर भागता हुआ पहुंचा। गंभीर ‎‎स्थि‎ति में इंतजार गली में आकर गिर गया। इसके बाद 100 नंबर को सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। ले‎किन, गंभीर रुप से झुलसने की वजह से उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

इसके बाद उसके परिजन ने थाना लिसाड़ी गेट में ससुराल वालों के ‎‎विरूद्ध हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालां‎कि उपचार के दौरान पुलिस ने इंतजार के बयान भी रेकॉर्ड किए हैं। हालां‎कि ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। आरोप लगाया गया ‎कि ससुराल वालों ने दामाद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे आग लगा दी, ले‎किन कहीं ये भी चर्चा है ‎कि पत्नी को नहीं भेजने पर गुस्से में इंतजार ने खुद को आग लगा ली। हालां‎कि पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और नामजदों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

Related News