Rahul Gandhi का सच आया सामने, इस वजह से नेपाल के पब में गए थे चीनी महिला के साथ!
The truth of Rahul Gandhi came to the fore, because of this he went to a pub in Nepal with a Chinese woman!
नेपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेपाल दौरे के बीच चाइनीज डिप्लोमैट Hou Yanqi का नाम भी चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि काठमांडू के एक पब में राहुल गांधी कि साथ दिखने वाली महिला चीन की राजदूत Hou Yanqi हैं। भारतीय जनता पार्टी कि कई नेताओं ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है। हालांकि जब एक मीडिया चैनल द्वारा उस पब से संपर्क किया तो हकीकत कुछ और निकली सामने आ गई।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी दोस्त सुमनिमा उदास की शादी में शिरकत करने कि लिए नेपाल गए हुए थे। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह एक पब में बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ एक महिला मौजूद है। इस महिला को लेकर कई लोगों ने दावा किया कि वह चीन की राजदूत Hou Yanqi हैं। इसके बाद से बीजेपी और कांग्रेस में सियासी जंग छिड़ गई।
Rahul Gandhi with Hou Yanqi (Chinese ambassador to Nepal). She earlier honey trapped Nepal PM KP Sharma Oli . pic.twitter.com/EuH6AXFNXX
— PM Sai Prasad🇮🇳 (@pm_saiprasad) May 3, 2022
इसी सियासी जंग कि बीच एक मीडिया चैनल ने काठमांडू स्थित उस पब के CEO राबिन श्रेष्ठा से फोन पर बात कर हकीकत का पता लगाया। इस पर राबिन ने बताया कि राहुल गांधी गत 2 मई को पांच या छह लोगों के साथ पब आए थे लेकिन उनके साथ वीडियो में नजर आ रही महिला चीनी राजदूत Hou Yanqi नहीं हैं, बल्कि वो सुमनिमा उदास की शादी में आई उनकी एक दोस्त हैं।
राबिन श्रेष्ठा का कहना है कि चूंकि यह उनकी पर्सनल विजिट थी इसलिए वो अपने गेस्ट के बारे में और अधिक जानकारी नहीं दे सकते। एक अन्य शख्स ने भी बताया कि ‘राहुल गांधी दूल्हा-दुल्हन के दोस्तों के साथ पब में थे, राहुल गांधी के साथ वीडियो में नजर आ रही महिला निश्चित रूप से चीनी राजदूत नहीं थी. बल्कि वह दुल्हन पक्ष की तरफ से आई एक नेपाली महिला थी।’