राहुल गांधी और राजनाथ के बीच शायराना अंदाज में ज़ुबानी जंग, सोशल मीडिया पर लोग ले रहे हैं लुत्फ़

img

डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच सोमवार से ही सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में ज़ुबानी तीर चल रहे हैं। मसला है भारत और चीन के बीच सीमा पर गतिरोध का। सोमवार को राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा विवाद पर एक शेर के ज़रिए टिप्पणी की थी – ‘सब को मालूम है ‘सीमा’ की हक़ीक़त लेकिन, दिल के ख़ुश रखने को, ‘शाह-यद’ ये ख़याल अच्छा है।’

कुछ ही देर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोर्चा संभाल। उन्होंने कांग्रेस के चुनाव निशान हाथ का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर जोरदार तंज़ कसा। मिर्ज़ा ग़ालिब का ही ही शेर बताकर उन्होंने अलग अन्दाज़ में कहा – ‘हाथ’ में दर्द हो तो दवा कीजै, ‘हाथ’ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै।’ इसके बाद राजनाथ ने सिंह ने खुद ही जवाब भी दिया।

ममता जी नागरिकता कानून का विरोध बहुत महंगा पड़ेगा- गृह मंत्री अमित शाह

राजनाथ सिंह ने कहा – ‘कांग्रेस के कई नेता सवाल पूछ रहे हैं कि भारत चीन सीमा पर क्या हो रहा है? मैं देश की जनता को आश्वस्त करना चाहूँगा कि संसद में इस बारे में विस्तार से जानकारी दूँगा। सीमा को लेकर सैनिक और कूटनीतिक स्तर पर चीन के साथ भारत की बातचीत जारी है। छह जून को सेना के स्तर पर वार्ता हुई है। हम किसी भी देश के मान, सम्मान एवं स्वाभिमान को न चोट पहुँचाते हैं और न ही हम चोट बर्दाश्त करेंगे।’

दिल्ली सरकार से नाखुश 2 वर्ष का मासूम, अदालत में दाखिल की याचिका

हालांकि राजनाथ सिंह यहां पर चूक कर बैठे। उन्होंने अपने ट्वीट में जिस शायरी का जिक्र किया, वो मिर्जा गालिब का नहीं बल्कि मशहूर शायर मंज़र लखनवी का है। कांग्रेस तथा भाजपा के दोनों शीर्ष नेताओं के बीच चल रही इस जुबानी जंग का सोशल मीडिया पर लोग खूब लुत्फ़ ले रहे हैं। कई लोग राहुल गाँधी की तारीफ़ कर रहे है। कुछ लोगों ने मंज़र लखनवी के शेर को मिर्जा गालिब का कहने पर राजनाथ सिंह पर भी टिप्पणी की है।

Related News