फौजी पति को अपनी ही ननद के अश्लील फोटो भेजती थी पत्नी, वजह कर देगी आपको हैरान

img

इंदौर। मध्य प्रदेश में एक पत्नी द्वारा अपने ही पति को उसकी ही बहन यानी अपनी ननद के अश्लील फोटो भेजने का मामला सामने आया है। महिला का पति फौज में है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना इंदौर के महू का है।

Woman1

राज्य साइबर सेल के एसपी जितेन्द्र सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें 9 सितंबर को महू से आवेदन मिला। इसमें बताया गया कि एक फौजी को उसकी ही बहन के अश्लील फोटो अलग-अलग व्हाट्सएप नंबरों से भेजे जा रहे हैं।

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी महिला का लोकेशन जबलपुर दिखा रहा है। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने उस महिला को जबलपुर से पकड़ा।

इसलिए भेजती थी फोटो

महिला ने पूछताछ में कबूल किया कि उसके पति फौज में हैं। वह उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। आरोपी महिला ने यह भी बताया कि वह ऐसा क्यों कर रही है। उसका कहना है कि उन दोनों का तलाक का केस कुटुम्ब न्यायालय में चल रहा है। वह पति से राजीनामा चाहती थी, इसलिए अपनी ही ननद के अश्लील फोटो अलग-अलग नंबरों से भेज रही थी।

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि महिला के भाई के भी खिलाफ 2019 में राज्य साइबर सेल में एक केस दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Related News