महिला ने दिन में प्रेमी से बोली ये बात, फिर रात में बेटे ने ही कर डाला ये खौफनाक कांड

img

झांसी। गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़पुरा में मंगलवार की रात महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हुई हत्या के मामले का पुलिस ने महज 48 घण्टे के अंदर पर्दाफाश कर दिया। राज से पर्दा उठाते हुए शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हत्यारा कोई और नहीं बल्कि महिला का अपना बेटा ही था। जिसने मां को गांव के किसी व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद अपना धैर्य खो दिया और हत्या जैसा कदम उठा दिया।ladki

 

मां का चरित्र ठीक नहीं था

क्षेत्राधिकारी गरौठा अभिषेक कुमार राहुल ने बताया कि मृतका गायत्री के पुत्र जयदीप उर्फ छोटू ने बताया कि उसकी मां का चरित्र ठीक नहीं था। गांव के लोग उसके घर आते-जाते रहते थे, जो उसे पसंद नहीं था। उसके पिता भी इसी वजह से गांव में चैकीदारी करते थे और घर कम आते थे।

महिला ने प्रेमी से बोली ये बात

जयदीप के अनुसार घटना वाली रात वह घर पहुंचा तो उसकी मां किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसे देखते ही यह कहते हुए फोन काट दिया कि छोटू आ गया है। इस पर उसे शक तो हुआ पर फिर भी वह इसे दरकिनार कर छत पर सोने चला गया।

रात में बेटे ने ही कर डाला ये खौफनाक कांड

देर रात को अचानक उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि नीचे आंगन में उसकी मां गांव के ही एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। यह देख उसने ललकारा तो गांव का उक्त व्यक्ति भाग निकला। गुस्से में तमतमाते हुए जयदीप नीचे आकर मां से झगड़ गया। गुस्से में उसने अपनी मां की साड़ी से ही उसका गला घोंटने का प्रयास किया और पास में पड़ी कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिए। इसके बाद वह फिर छत पर जा पहुंचा। उसे नींद नहीं आ रही थी। करीब रात तीन बजे उसने शोर मचाकर गांव वालों को बताया कि किसी ने उसकी मां की हत्या कर दी है। पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है।

गौरतलब है कि, मंगलवार की रात मढ़पुरा गांव में महिला गायत्री पाठक की उसी के घर में सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने पड़ताल करते हुए जब मृतका के बेटे जयदीप से पूछताछ की तो वह टिक नहीं सका। उसने हत्या का राज उगल दिया।

खुलासा करने वाली टीम

घटना के सफल अनावरण में सीओ गरौठा अभिषेक राहुल के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गुरसरांय अजित सिंह, कां. संजीव कुमार व संजय कुमार, ड्राइवर बलवीर की खास भूमिका रही।

Related News