मुर्दे से महज कुछ फिट की दूरी पर दो महीने तक सोती रही महिला, जब पता चला तो उड़ गए होश

img

वॉशिंगटन। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक बेहद डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला लगभग 8 हफ्ते तक एक मुर्दे से मात्र तीन फीट की दूरी पर सोती रही और उसे एहसास तक नहीं हुआ लेकिन जैसे ही इस बात का खुलासा हुआ उसके होश उड़ गए।

DEADBODY

एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला का नाम रीगन बेली (Reagan Baylee) है। महिला ने खुद एक टिकटॉक वीडियो शेयर कर इस अजीबोगरीब घटना के बारे में बताया। इस घटना के बारे में जो कोई भी सुन रहा है उसके होश उड़ जा रहे है और वे ये सोचने को मजबूर हो रहे है कि ऐसा कैसे हो सकता है?

रीगन ने बताया कि मई 2020 में उसके साथ ऐसा हुआ। उसने बताया कि कई दिनों से लगातार उसके कमरे में बदबू आ रही थी लेकिन उसे इसके पीछे की वजह नहीं समझ आ रही थी। पहले उसे लगा कि घर में रखी मछली के सड़ने की वजह से तो बदबू नहीं आ रही है लेकिन जब उसने मछली को ढूंढा तो वो नहीं मिली। कुछ समय बाद उसके घर में कीड़े भी आने लगे।

रीगन ने बताया कि उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि ये सब क्यों हो रहा है? महिला ने आगे बताया कि घर में बदबू आने की शिकायत जब उसने अपार्टमेंट के मैनेजर से की लेकिन वो भी इसकी वजह नहीं समझ पाई। इसके बाद जब उसने दोबारा शिकायत की तो वे भड़क गई और कहने लगी कि आप पड़ोस में रहने वाले दूसरे लोगों को परेशान कर रही हैं।

जब कहीं समस्या नहीं हाल हुई तो महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब उसके पड़ोस के घर का दरवाजा तोडा तो चला कि उसके बेडरूम से लगे दूसरे घर में एक शख्स की 8 हफ्ते पहले मौत हो गई थी। ये जानकर महिला के होश उड़ गए। उसने बताया कि उसके बेड और शख्स का शव जहां पड़ा था, दोनों के बीच दूरी सिर्फ 3 फीट ही थी।

Related News