सड़क पर जा रही थी महिला तभी बतख ने कर दिया हमला, जानें वजह

img

संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा में पार्किंग स्थल पर टहल रही एक महिला पर अचानक से बतख ने हमला कर दिया। महिला पर बतख द्वारा किए हमले का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरानी जता रहे हैं। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बतख पार्किंग के पास स्थित के पेड़ पर अपने घोंसले पर बैठ कर अपने साथी की रक्षा कर रही थी। वहीं इस बात से अनजान महिला उसी पेड़ के पास से गुजर रही थी तभी बतख को उस महिला से उसके साथी के लिए खतरा महसूस हुआ और उसने महिला पर हमला बोल दिया।

Duck video

महिला पर बतख के हमले का ये वीडियो नाउ दिस न्यूज नाम के ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में महिला को पार्किंग के पास चलते हुए देखा जा सकता है तभी एक बतख उसकी तरफ उड़ते हुए आई और उसके सिर पर हमला कर दिया।

पक्षी द्वारा इस तरह से हुए अचानक हमले से महिला डर जाती है और हाथ में लिए सामान को जमीन पर फेंककर भागने लगती है। इतना ही नहीं, जब महिला दौड़ रही होती है तो बतख भी उसके पीछे उड़ने लगती है। खुद को बतख से बचाने के लिए ये महिला ने तेज से दौडम्ने लगती है और खुद को बतख से बचा लेती है।

बताया जा रहा है कि ये घटना जैक्सनविले में हुई। इसके बाद इस वीडियो क्लिप को 16 अप्रैल को विक्टोरिया विलार्ड नाम के यूजर ने टिकटॉक पर पोस्ट किया।

Related News