डेटिंग ऐप पर हुआ प्यार तो अमेरिका पहुंच गयी महिला, फिर मिला इतना बड़ा धोखा…

img

प्यार में लुट जाने की कहावत तो आपने ने कई बार सुनी होगी लेकिन सोचिए अगर कोई महिला प्यार में बीस लाख उड़ा दें और फिर भी उसे धोखा मिले तो कैसा महसूस होगा। ऐसा ही एक मामला इंग्लैंड में देखने को मिला। यहां कि एक महिला को एक युवक से प्यार हुआ तो वह उससे मिलने दूसरे देश पहुंच गयी।

love affair

दरअसल, महिला को डेटिंग ऐप पर एक दोस्त मिला तो वह उसके प्यार में पड़ गयी। इतना ही नहीं युवक ने भी महिला से कहा कि वह उससे बेहद प्यार करता है। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद महिला ने कभी नहीं की थी। यह महिला इंग्लैंड की है जबकि उसका साथी अमेरिका का रहने वाला था। रुथ टनिक्लिफ नाम की यह महिला अब 61 साल की है और यह घटना करीब 10 साल पुरानी है। उस वक्त वह पचास साल की थी। यह सब तब हुआ था जब महिला काफी ज्यादा ऑनलाइन डेटिंग ऐप का यूज करती थी।

महिला ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह अपने अमेरिकी दोस्त से बात करने लगी। बात करते-करते दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए और यह तय हुआ कि वे लोग जल्द ही मिलेंगे। महिला ने बताया कि उनका हाल ही में तलाक हुआ था और वह काफी अकेला महसूस कर रही थी। उनके तीन बच्चे थे और तलाक से गुजरना उनके लिए काफी पेनफुल था। उसी दौरान पीटर नाम का यह अमेरिकी युवक उनके संपर्क में आया और कहा कि वह उससे प्यार करता है। इसके बाद महिला ने तय किया कि वह युवक से मिलने अमेरिका जाएगी। इसके बाद महिला अमेरिका पहुंच गई।

अमेरिका में वह युवक महिला से मिला और उसका अच्छे से स्वागत किया लेकिन फिर धीरे-धीरे वह उससे पैसे ऐंठने लगा। इस तरह उसने महिला से बीस लाख रुपये ऐंठ लिए। रिपोर्ट की माने तो कुछ समय बाद महिला को शक होने लगा कि शायद उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हो चुका है। जब महिला के पैसे खत्म हो गए तो उस युवक ने भी उससे मिलना बंद कर दिया। इसके बाद महिला ने फैसला किया कि वह पुलिस में सेशिकायत करेगी। वह पुलिस के पास पहुंची और पूरी कहानी बताई। पुलिस ने किसी तरह महिला को वापस इंग्लैंड भेजा। इसके बाद छानबीन करते हुए पुलिस ने युवक को भी गिरफ्तार किया।

Related News