महिला से युवक बोला, अनाथ हूं, रचा लिया ब्याह, फिर जो हुआ वह हैरान करने वाला था

img

इन्दौर। इन्दौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर एक पीड़ित महिला ने जमकर उत्पाद मचाया और तोड़फोड़ की। महिला ने युवक पर आरोप लगाया है कि तीन साल पहले महिला से युवक ने खुद को अनाथ बताकर शादी कर ली थी जिस के बाद युवक पहले से शादी शुदा निकला जिससे महिला ने जोश में आकर युवक की दुकान में उत्पात मचाया।

marrige

ये है पूरा मामला

दरसअल पूरा मामला भंवरकुआ थाना क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मसर्ग का है जहाँ आनंद पाटिल नामक युवक दुकान संचालित करता है और नेहा पाटिल से आनंद पाटिल ने सन 2017 में आर्य समाज मे शादी कर ली। शादी के बाद नेहा और आनंद साथ रहने लगे।

दो महीने पहले नेहा पाटिल को पता चला कि आनंद पहले से शादी शुदा है और दो बच्चो का बाप भी है वही नेहा को शादी के पहले से ही आनंद द्वारा बताया गया था कि वह अनाथ है। मेरा इस दुनिया मे कोई भी नही है।

नेहा ने आनंद की दुकान पर पहुच कर जमकर उत्पात मचाया वही महिला द्वारा हंगामा देख युवक आनंद भी छुपता नजर आया वही मौके पर पहुची भंवरकुआ पुलिस ने नेहा पाटिल और आनंद पाटिल को थाने ले गयी। नेहा पाटिल ने अपने पति के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया।

Related News