एक साथ चार लड़कियों को डेट कर रहा था युवक, पोल खुली तो उठाया ये खौफनाक कदम

img

पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार इलाके में एक शख्स ने ख़ुदकुशी करने की कोशिश की। दरअसल, ये शख्स एक साथ चार महिलाओं से इश्क फरमा रहा था लेकिन एक दिन चारों गर्लफ्रेंड एक साथ ही उसके घर पहुंच गई। ये देख शख्स के होश उड़ गए और उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि उसकी जान बच गयी है और उसका इलाज एक स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

suicide

मिली जानकारी के मुताबिक कूचबिहार के जोरपटकी गांव में स्थित एक मेडिकल स्टोर में काम करने वाला शख्स जैसे ही अपने घर पहुंचा तो वहां उसे उसकी चार गर्लफ्रेंड एक साथ मिली। इन चारों लड़कियों को वह एक ही समय डेट कर रहा था। चारों लड़कियां प्लान बना कर एक साथ उसके घर पहुंची और जमकर बवाल काटा।

बात जब काफी बढ़ गई तो प्रेमी अचानक घर के अंदर गया और उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। लोग उसे आनन-फानन में उसे लेकर माथाभंगा हॉस्पिटल पहुंचे जहां से उसे कूचबिहार जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Related News