समाजवादी पार्टी में मचा हाहाकार, अखिलेश यादव का सबसे अहम विधायक हुआ BJP में शामिल

img

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को आज एक और करारा झटका लगा है। दरअसल, उनकी पार्टी के बड़े नेता एवं वर्तमान में विधायक ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

SP MLA Subhash Pasi akhilesh

जानकारी के मुताबिक सैदपुर विधानसभा सीट से सपा एमएलए सुभाष पासी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी में ज्वाइन कराया। इससे पहले सपा ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया।

आपको बता दें कि गाजीपुर के सैदपुर विधानसभा सीट से से दो बार के एमएलए सुभाष पासी को पार्टी ने निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर निष्कासन की कार्रवाई की गई है। सपा की ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी सूचना दी गई है। उधर, सुभाष ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को लेटर लिखकर पार्टी से इस्तीफा दिया है।

Related News