भारत के इन पांच राज्यों में हैं 62% कोरोना मामले, मौतों के आंकड़ों मे भी हो रहा इजाफा 

img

नई दिल्ली : कोरोना वायरस की लगाम देश में थमने का नाम नहीं ले रही है।दिन प्रतिदिन पॉजिटिव केस बढ़ते ही जा रहे हैं। बता दे गुरुवार को कोरोना संक्रमण से संबंधित जानकारी देने के लिए हुई स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बताया कि देश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों का करीब 62 फीसदी हिस्सा सिर्फ पांच राज्यों में है। वहीं उन पांच राज्यों के कुल एक्टिव केसों के 25 प्रतिशत मामले अकेले महाराष्ट्र के हैं। आपको बता दे ये पांच राज्य क्रमश: महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, यूपी और तमिलनाडु हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कुल एक्टिव केस के 12 फीसदी मामले हैं। वहीं कोरोना से हुई मौतों की बात करें तो इस महामारी से हुई कुल मौतों में से 37 प्रति शत मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। और पांच राज्यों में कोरोना से हुई कुल मौतों का 70 फीसदी हिस्सा रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलवा स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कर्नाटक 9.5% और दिल्ली 50% की वृद्धि में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

स्वास्थ्य सचिव राजीव भूषण का कहना है। कि दिल्ली की संख्या बढ़ रही है। जिसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन सरकार ने आर्थिक गतिविधियों को खोलने के लिए एक वर्गीकृत दृष्टिकोण को अपनाया है। वहीं अब केंद्र फिर से दिल्ली पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है। जिसको लेकर केंद्र प्रतिबंधात्मक कदम उठाने के लिए एलजी के संपर्क में है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 4.50 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। और इसके साथ ही 29.70 लाख लोग कोरोना का इलाज लेकर स्वास्थ हो चुके हैं। आपको बता दे देश में कोरोना के एक्टिव केस 8.15 लाख हैं।

Related News