धरती पर मच सकती है तबाही! जानें क्यों दुनिया भर वैज्ञानिक हैं परेशान

img

नई दिल्ली॥ स्पेस में विशालकाय पत्थर की वर्षा हो रही है और कई बड़े-बड़े चट्टाने पृथ्वी के करीब से गुजर रहे हैं। जिनमें से एक ऐस्टरॉइड का आकार गीजा के एम्पायर स्टेट बिल्डिंग जैसा है।

PEOPLE

NASA की एक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को दो और आने वाले दिनों में कई और ऐस्टरॉइड के धरती के पास से गुजरने की आशंका है, जिसने साइंटिस्टों की परेशानी को बहुत बढ़ा दिया है। चिंता इस बात को लेकर है, कि अगर ये उल्कापिंड धरती के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में आ गये, तो धरती पर तबाही मच सकती है।

आपको बता दें कि NASA ने कहा कि, शुक्रवार को एक बड़ी बड़ी चट्टानें धरती के बहुत निकट से गुजरी हैं। शुक्रवार को क्षुद्रग्रह 2021 एसएम-3, जिसका व्यास 525 फीट था, वो धरती के करीब से गुजरा है।

वैज्ञानिकों ने कहा है कि, ये उल्का पिंड- मिस्र में गीजा के मशहूर पिरामिड के आकार से बड़ा है और धरती से लगभग 3.5 मिलियन मील दूर से गुजरा है। इस विशालकाय ऐस्टरॉइड की खोज बीते ही महीने की गई थी और अगर ये पृथ्वी की कक्षा में आता, तो भयानक तबाही मच सकती थी। पृथ्वी के नजदीक से गुजरने वाले ऐस्टरॉइड को साइंटिस्टों ने धूमकेतु या क्षुद्रग्रह नाम दिया है।

Related News