यहां कोरोना से मचा हड़कम्प, सेन्ट्रल जेल के बंदी रक्षक समेत 76 कैदी मिले कोरोना संक्रमित

img
फर्रुखाबाद, 26 सितम्बर यूपी किरण। सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 76 नये कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जिसमे बंदी रक्षक और बंदी शामिल है।
                     
बता दें जांच रिपोर्ट में शहर के बूरावाली गली निवासी 58 वर्षीय पुरुष, मोहल्ला मारबाड़ी कादरी गेट चौराहा निवासी 58 वर्षीय पुरुष, ग्राम बरौन निवासी 18 वर्षीय युवक, शहर के मोहल्ला गढ़ी कोहना निवासी 1 24 वर्षीय महिला और 66 वर्षीय वृद्ध, भगुआ नगला पांचाल घाट निवासी 23 वर्षीय युवक, गोला कोहना निवासी 24 वर्षीय युवती, शिवनगर कालोनी निवासी 55 वर्षीय महिला, आवास विकास निवासी 55 वर्षीय महिला, मन्नीगंज निवासी 50 वर्षीय महिला, अमृतपुर निवासी 30 वर्षीय युवक, राजीव गांधी नगर निवासी 24 वर्षीय युवक, कैंट फतेहगढ़ निवासी 62 वर्षीय पुरुष और 59 वर्षीय महिला, कायमगंज के ग्राम लखनपुर निवासी 5 महिला और 1 पुरुष पॉजिटिव निकले। मोहल्ला छपट्टी निवासी 58 वर्षीय युवक, लोको रोड दुर्गा कालोनी फतेहगढ़ निवासी 57 वर्षीय पुरुष, याकूतगंज के ग्राम नगला पजाबा निवासी दम्पति, कमालगंज महमदपुर अमलैया निवासी 22 वर्षीय युवक, मोह्म्माबाद के आजाद नगर निवासी 58 वर्षीय पुरुष, राजेपुर के ग्राम अलहादपुर भटौली निवासी 58 वर्षीय महिला, फतेहगढ़ के सैनिक कालोनी निवासी 63 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित निकले।
 इसके साथ ही रिपोर्ट में सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ में कुल 76 पॉजिटिव निकले हैं। पूरे जिले में 115 नये केस आये है। जिससे संख्या अब 2397 मरीज हो गये है। मौत का आंकड़ा 38 पर आ गया है। जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 542 हो गयी है।

 

Related News