यहां खेत में किशोरी का शव मिलने से मचा हड़कम्प, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

img
भदोही, 01 अक्टूबर यूपी किरण। गोपीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर नित्यक्रिया को कई किशोरी का शव बाजरे के खेत में मिला है। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या ​करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
               

गोपीगंज थाना के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी गुरुवार की दोपहर में नित्यक्रिया के लिए सिवान गयी थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन के लिए खेत की ओर गये। उन्होंने देखा कि उनकी बेटी का शव खेत में लहूलुहान हालात में पड़ा हुआ था। चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे। कपड़े भी बिखरे हुए थे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य को जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विंध्याचल के आईजी पीयूष श्रीवास्तव गांव में पहुंचकर मौका मुआयना कर खुलासे के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि जांच

में पाया गया है कि वारदात के दौरान बदमाशों से किशोरी काफी जूझी है। खेत में घसीटे जाने के निशान पाये गए हैं। घरवालों ने बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया बलात्कार की कोशिश में किशोरी की हत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का सही कारण पता चलेगा। मामले की जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है।

 

Related News