यहां कोरोना से मचा हड़कम्प, एक दिन में मिले इतने नये केस, 455 लोगों की गई जान

img
मुंबई, 20 सितम्बर य़ूपी किरण। महाराष्ट्र में रविवार को 20,598 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 12,08,642 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 455 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 32,671 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 8,84,341 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं।
       
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 455 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 44 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 99 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 32, पुणे मंडल में 96, कोल्हापुर मंडल में 49, औरंगाबाद मंडल में 25, लातूर मंडल में 44, आकोला मंडल में 9, नागपुर मंडल में 70 व अन्य राज्य के 1 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 4,35,201, नासिक मंडल में 1,58,031, पुणे मंडल में 3,22,627, कोल्हापुर मंडल में 79,650, औरंगाबाद मंडल में 46,336, लातूर मंडल में 47,110, आकोला मंडल में 33,730, नागपुर मंडल में 84,687 और अन्य राज्यों के 1,270 मरीज पाए गए हैं।

 

Related News