यहां कोरोना से मचा हड़कम्प, एक दिन में आए, इतने नए केस

img

अगरतला, 20 सितम्बर यूपी किरण। त्रिपुरा में प्रतिदिन बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 525 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 22029 हो गई है।

           

रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 645 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक राज्य में 14787 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। राज्य में कुल 6980 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है।

राज्य में काफी संख्या में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। अब तक 239 मरीजों की मौत भी हुई है। रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 04 और मरीजों का निधन हुआ है। राज्य में एक्टिव मामले 31.7 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वाले 67.1 फीसद है। अब तक राज्य में 88177 लोगों की जांच हुई है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 2.3 फीसद है।

 

Related News