बॉलीवुड में फिर दौड़ी शोक की लहर, इस फिल्म निर्माता का ब्लड कैंसर से हुआ निधन, सलमान खान के साथ भी कर चुके हैं काम

img

बॉलीवुड में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गयी है। सलमान खान, अमृता सिंह और शीबा के साथ फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (1992) और ‘वीर ( (2010) जैसे हिट फिल्म देने वाले फिल्म निर्माता विजय गलानी का बुधवार की रात लंदन में निधन हो गया। विजय गलानी ब्लड कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और बीते कुछ महीनों से वह लंदन में ही रहकर इलाज करा रहे थे।

Vijay Galani

उल्लेखनीय है कि विजय ने अक्षय कुमार , बॉबी देओल , करीना कपूर और बिपाशा बसु स्टारर फिल्म ‘अजनबी (Ajnabee)’ (2001) गोविंदा और मनीषा कोईराला के साथ ‘अचानक ‘ (1998), विद्युत जामवाल और श्रुति हासन के साथ ‘द पावर (2021) जैसी कई और फिल्मों का भी निर्देशन किया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्लड कैंसर से पीड़ित विजय गलानी बीते तीन महीने पहले अपने परिवार के साथ रह रहे थे और बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराने की तैयारी कर रहे थे। उन्हें कुछ ही महीने पहले कैंसर होने के बारे में पता चला था। विजय गलानी के साथ फिल्म ‘वीर’ में निर्देशक का काम कर चुके अनिल शर्मा ने उनके निधन की पुष्टि की। शर्मा ने बताया कि ढाई महीने पहले विजय गलानी से फोन पर बात हुई थी।

उन्होंने विजय की मौत पर दुःख जताते हुए कहा ‘ उनकी मौत की खबर बेहद दुखद है, वे बड़े अच्छे इंसान थे और मेरे और उनके संबंध हमेशा से ही अच्छे रहे हैं। अनिल शर्मा के मुताबिक विजय गलानी के बेटे प्रतीक गलानी 3-4 दिन पहले ही लंदन से वापस आये थे लेकिन पिता की मौत की खबर मिलते ही प्रतीक फिर से लंदन के लिए रवाना हो गये हैं।

Related News