यहां कोरोना से मचा हाहाकार, एक दिन में आए इतने नए केस, अब तक 938 लोगों की जा चुकी है जान

img
मुंबई, 21 सितंबर ( हि स ) । ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में आज कोरोना के नए 340 मामले सामने आने के बाद अब ठाणे महानगर पालिका में कोरोना के कुल मामले 33,203 हो गए हैं। ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में आज स्वस्थ होने की दर अब 86प्रतिशत हो गई है।
           
वहीं आज ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में 360लोग कोरोना से मुक्त होकर अपने घर गए हैं। अब तक ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में 28हजार 520 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं।
ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में आज कोरोना के कारण 8लोगों की मौत हो गई है ।जबकि इस संक्रमण से अब तक ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में अब तक 938लोगों की मौत हुई हैं।
ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में आज कोरोना के 3745सक्रिय मामले  बताए गए हैं ।जिनका  ठाणे के विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है ।

 

Related News