दिन के हिसाब से पहने कपड़े नहीं होगा कोई बड़ा नुकसान

img

जीवन में जैसे दवा की जरूत होती हैं जीने के लिए वैसे ही वास्तु का पालन भी उतना ही जरुरी होता हैं। हम अपने जीवन को खुशहाल बनाने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करते हैं। इसी तरह हमारे जीवन पर रंग का बहुत प्रभाव पड़ता हैं।

 

हम हर दिन अलग-अलग रंग के कपड़े पहनते हैं। रंग का हमारी भावनाओं पर गहरा असर पड़ता है। कुछ रंग हमें उत्तेजित तो कुछ रंग शांत रखते हैं। अगर हम वास्तु के बताए अनुसार कपड़े पहनते हैं, तो हमारे जीवन में खुशहाली का आगमन होता है और सफलता के मार्ग खुलते हैं। तो आज हम जानेंगे कि कौन-कौन से रंग के कपड़े ज्यादा लाभकारी हैं।

सफेद रंग के कपड़े

वास्तु में सफेद रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है। जब मन अशांत और हमारे चारों तरफ नकारात्मक माहौल हो, तो हमें सफेद रंग का कपड़ा धारण करना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार सफेद रंग के कपड़े का संबंध शुक्र ग्रह से है।

पीले रंग के कपड़े

वास्तु के अनुसार अगर आप किसी भी काम को जल्दी करना चाहते हैं, तो आपको पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। पीले रंग के कपड़े धारण करने से व्यक्ति चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहता है। इसे गुरु ग्रह से जोड़कर देखा जाता हैंdresses

 

लाल रंग के कपड़े

वास्तु के अनुसार लाल रंग के कपड़े पहनने से व्यक्ति के अंदर उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है। यदि कोई व्यक्ति आत्मदुर्बलता के भाव से ग्रसित है, तो उसे लाल रंग या इससे मिलते-जुलते रंग का कपड़ा धारण करना चाहिए।

कपड़े का झलक व्यक्ति के व्यवहार और आत्मविश्वास पर साफ-साफ दिखाई देता है। कहा जाता है कि कपड़े व्यक्तित्व का आइना होते हैं, इसीलिए कपड़े को पहनते वक्त हमें इन सारी बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

Related News