कड़ाके की ठंड से नहीं मिलेगी राहत, अभी इतने दिन तक और चलेगी शीतलहर, इन इलाकों में हो सकती है बर्फबारी-बारिश

img

नई दिल्ली। देश के इन इलाकों में पड़ रही भीषण ठंड की मार से अभी राहत मिलती हुईं नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अगले 1-2 दिन तक शीतलहर चलने की आशंका है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है।

cold wave

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती सर्कुलेशन के रूप में उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। जबकि दक्षिण तमिलनाडु से दक्षिण कर्नाटक तक ट्रफ रेखा भी चल रही है। आईएमडी के मुताबिक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ का उत्तर-पश्चिम भारत पर 2 फरवरी से असर पड़ने की संभावना नजर आ रही है। 28 जनवरी तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की वर्षा के के आसार नजर आ रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ हिस्सों पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरा छाये रहने की आशंका है। वहीं हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा में भी घना कोहरा छाया रह सकता है। आईएमडी का कहना कि अगले 2 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में दिन में भी काफी ठंड रहेगी।

Related News