दुनिया का कोई भी क्रिकेटर नहीं तोड़ पाएगा धोनी के ये 2 विश्व रिकार्ड्, जानें

img

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानी बुधवार को अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को जन्मे धोनी ने 15 वर्ष के अपने दौर में कई रिकॉर्ड स्थापित किए।

Dhoni's earnings

धोनी ने वो सबकुछ पा लिया, जिसे पाना एक खिलाड़ी का सपना होता है। यूं ही नहीं धोनी की गिनती विश्व के सबसे सफल कप्तानों और फिनिशरों में की जाती है। विरोधी टीम को कैसे मात देनी है, शायद ही उनसे अच्छा कोई जानता हो। आज उनके 40वें बर्थडे पर हम आपको बताते हैं MS के वो 2 रिकॉर्ड्स, जिसे तोड़ पाना शायद ही किसी खिलाड़ी के लिए मुमकिन हो।

  • माही की गितनी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कामयाब कप्तानों में की जाती है। धोनी ICC की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्डकप जिताया, जिसके बाद 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने दूसरी बार ODI विश्व कप का खिताब जीता। वहीं, धोनी की कप्तानी में इंडिया ने 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्ज़ा जमाया। धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीन ICC ट्रॉफी जीतकर देश का मान बढ़ाया।
  • माही दुनिया के अकेले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने वन-डे में 7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए शतकीय (113) पारी खेली। उन्होंने यह शतक दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के विरूद्ध ठोंका था। पाकिस्तान के विरूद्ध उन्होंने वनडे और टेस्ट करियर का अपना पहला शतक जड़ा था।
Related News