इन 3 कैरेक्टर ने रणवीर सिंह को बनाया बॉलीवुड का सुपरस्टार, जानें

img

नई दिल्ली॥ बॉलीवुड के मोस्ट एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी। पहली ही फिल्म में रणवीर का हटके अंदाज फैंस को खूब पसंद आया था।

रणवीर अब तक कई फिल्में कर चुके हैं, जिनमें से ज्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। आइए आपको बताते हैं रणवीर सिंह के टॉप 3 कैरेक्टर्स के बारे में, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया।

फिल्म: बाजीराव मस्तानी

बाजीराव मस्तानी फिल्म में पेशवा बाजीराव का रोल रणवीर ने प्ले किया था। रणवीर पेशवा बाजीराव के रोल में इतने बेहतरीन लग रहे थे कि उन्हें देखकर ये यकीनन करना मुश्किल था कि वो असली बाजीराव नहीं है। पर्दे पर उनके रोल पेशवा बाजरीव ने फैंस का दिल तो जीता, साथ ही उन्हें बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर की लिस्ट में भी शामिल करा दिया।

फिल्म: पद्मावत

संजय लीला भंसाली के साथ रणवीर ने तीसरी बार फिल्म पद्मावत में काम किया था। इस फिल्म में रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी का रोल किया था। जहां ज्यादातर एक्टर नेगेटिव कैरेक्टर करने से बचते हैं, वहीं रणवीर ने इस कैरेक्टर को शिद्दत से निभाने के लिए कई दिनों तक खुद को कमरे में बंद कर दिया था। जब फिल्म रिलीज हुई तो पर्दे पर हर कोई रणवीर को देखकर हैरान था। रणवीर का खूंखार लुक उनकी बेहतरीन एक्टिंग का सबूत था।

फिल्म: गोलियों की रासलीला

संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला में रणवीर के कैरेक्टर ने उन्हें सिनेमा के पर्दे पर एक बड़े एक्टर के तौर पर प्रदर्शित किया था। फिल्म में दीपिका के साथ उनकी कैमिस्ट्री और उनका कैरेक्टर ऑडियंस को बहुत पसंद आया।

Related News