IPL की नीलामी में छाए रहेंगे ये 3 इंडियन क्रिकेटर, खरीदने के लिए टीमें पानी की तरह बहाएंगी रुपया

img

आईपीएल 2022 की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। अबकी बार इस लीग में दस टीमें नजर आएंगी। अबकी नीलामी 7 या आठ फरवरी को हो सकती है। जिसमें 3 इंडियन क्रिकेटरों का बोल बाला रहने वाला हैं। इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीमें पानी के माफिक रुपय बहा सकती हैं। आईये एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर-

IPL 2021 team

पहला क्रिकेटर- चेन्नई की ओर से खेलने वाले हरफनमौला क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर आईपीएल 2022 में धमाल मचा सकते हैं। कई टीमें इनको खरीदने के लिए बड़ी बोली लगा सकते हैं। वर्तमान में ठाकुर ने अफ्रीका में टेस्ट मैच में एक पारी 7 विकेट झटके थे। जिसके बादे से उनकी कीमत और बढ़ गयी है।

दूसरा क्रिकेटर- इंडिया के स्टार बॉलर मोहम्मद शमी में हाल ही में अपनी फिटनेस पर बहुत मेहनत की है। जिसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की है। पंजाब की टीम ने 2018 में 4.8 करोड़ में खरीदा था। इंडियन प्रीमियर लीग 2019 में 19 और 2020 में 20 विकेट लिए थे।

तीसरा क्रिकेटर- हर्षल पटेल का बैंगलोरु को तरफ से निलामी में उतारा जाना बैंगलोरु की इस साल की सबसे बड़ी गलती मानी जा रही है। बीते सीजन में हर्षल पटेल ने आरसीबी की तरफ से 15 मैच में 32 विकेट लिए थे। जबकि बैंगलोरु ने हर्षल पटेल को महज बीस लाख में खरीदा था।

Related News